मनेर व्यापार मंडल अध्यक्ष 72 वोट से कविता देवी विजयी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मनेर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> सोमवार को हुई व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर चुनाव में कविता देवी अध्यक्ष पद की चुनाव जीत गई। मनेर प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में बने मतदान केंद्र संख्या1&lpar;ख&rpar;पर मनेर व्यापार मंडल का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। मनेर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए का तीन प्रत्याशी मैदान में थे। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मनेर व्यापार मंडल चुनाव में टोटल 261वोट पड़े। देर शाम वोटों की गिनती हुई जिसमें कविता देवी को 157 मत प्राप्त हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> दूसरे स्थान पर रहे विधानचंद्र सिंह को 85 वोट तथा तीसरे स्थान पर रहे रामनिवास सिंह को 14 वोट प्राप्त हुआ। 5 वोट अवैध पाया गया। 72 वोट से कविता देवी मनेर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गई। मनेर निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने मनेर व्यापार मंडल अध्यक्ष कविता देवी को विजयी घोषित किया। एवं जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। कविता देवी सादकिपुर पंचायत के पूर्व मुखिया ब्रजनन्दन सिंह की पत्नी है। इसे पूर्व कविता देवी जिला परिषद पूर्वी मनेर भाग संख्या 01 से निर्वाचित हुए थी। अभी वर्तमान में सादिकपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं। मनेर व्यापार मंडल अध्यक्ष के पद पर कविता देवी निर्वाचित होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिटी में अतिक्रमण व जाम की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले रामजी योगेश

NBW वारंट में तीन गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में दो पकड़े गए

BREAKING : पटना में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 5 तक के स्कूलों की दोपहर बाद पढ़ाई पर रोक