तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एनएच-98 जाम कर हंगामा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>जानीपुर थाना क्षेत्र के नकटी भवानी के पास सोन नहर रोड पर शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में 30 वर्षीय कंचन पासवान की मौत हो गयी&period; हादसे के बाद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया&period; दशहरा का उत्सवी माहौल मातम में बदल गया&period; युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-98 और सोन नहर रोड को जाम कर हंगामा किया&period; करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार&comma; जानीपुर थाना के मुरादपुर गांव निवासी कंचन पासवान सड़क पर पैदल जा रहा था&period; इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी&period; टक्कर लगते ही वह सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी&period; हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव के पास दहाड़ मारकर रोने लगे&period; परिजनों के विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयीं&period; मृतक स्वर्गीय कमल पासवान का पुत्र था और अविवाहित था&period; मुरादपुर गांव के सामने ही सड़क पार करने के दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गांव के सामने गति अवरोधक बनाने की मांग-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-98 और सोन नहर रोड पर आवागमन रोक दिया&period; स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क बनने के बाद से ही गांव के सामने वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है&period; गांव के लोगों को सड़क पार करने में हर समय हादसे का डर बना रहता है&period; ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पार करते समय लोगों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है&period; गांव के सामने गति अवरोधक बनाया जाता&comma; तो वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रखा जा सकता था&period; ग्रामीणों ने लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सड़क जाम की सूचना पर जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया&period; काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया गया और जाम हटवाया गया&period; करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

संपतचक में माता के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में रास गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने बांधा समां