BREAKING : पटना में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 5 तक के स्कूलों की दोपहर बाद पढ़ाई पर रोक

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> राजधानी पटना में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस&period;एम&period; ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता&comma; 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 5 तक की कक्षाओं&comma; प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की शैक्षणिक गतिविधियों पर दोपहर 12&colon;30 बजे के बाद रोक लगा दी है।<br><br>जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है&comma; जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने शैक्षणिक कार्यक्रम को इस आदेश के अनुरूप पुनर्निर्धारित करें। यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की