अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 650 लीटर देशी महुआ शराब बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध समकालीन अभियान के तहत पुलिस को सोमवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। लहसुना थानाध्यक्ष खुशबु खातून ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नियामतपुर मुसहरी से उसमानचक के रास्ते तीन व्यक्ति शराब लेकर जा रहे थे। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम घोरहआ मोड़ से रवाना हुई। करीब रात 1&colon;40 बजे ग्राम नियामतपुर शहरी के पास पुलिस की गाड़ी को देखते ही तीन व्यक्ति अपने बगल में लिए बोरे को छोड़कर धान के खेत की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस बल ने पीछा किया&comma; लेकिन अंधेरा होने के कारण तीनों व्यक्ति फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर ग्रामीणों को गवाह बनाने का अनुरोध किया गया&comma; परंतु किसी ने गवाही देने से इंकार कर दिया। तत्पश्चात&comma; चौकिदार पिंक पासवान &lpar;चौ० 2&sol;6&rpar; और सिपाही सुनील चौहान &lpar;सि०-4319&rpar; की मौजूदगी में तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान 07 उजले प्लास्टिक बोरे और 06 मिट्टी रंग के बोरे बरामद किए गए। जांच में कुल 650 लीटर देशी महुआ शराब &lpar;350 लीटर उजले बोरे से और 300 लीटर मिट्टी रंग के बोरे से&rpar; बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर थाना मालखाना में सुरक्षित रखा गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लोक कला उत्सव में झलकी परंपरा और सामाजिक संदेश, दर्जनों प्रतिभागी सम्मानित

प्रेमी संग पत्नी रंगे हाथ पकड़ी, पति का फूटा गुस्सा; सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने में सुलह

शिवम इलेक्ट्रॉनिक्स में भीषण आग : 12 वर्षीय बच्चा झुलसा, 7-8 लाख का नुकसान