चर्चित लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने ली भाजपा की सदस्यता, राजद विधायक भरत बिंद भी भाजपा में हुए शामिल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में आज राजद विधायक भरत बिंद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसके अतिरिक्त चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने दोनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2025&sol;10&sol;img-20251014-wa00676152467506186536065-840x560&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-76398" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि बिहार के मतदाता फिर से एनडीए की सरकार बनाने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास कर रहा है। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष विकास को लेकर कोई बात नहीं कर सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा&comma; &&num;8220&semi;विपक्ष आज परेशान है कि एनडीए सौहार्दपूर्ण तरीके से सीट बंटवारे की घोषणा कर दी और आज से उम्मीदवारों की भी घोषणा शुरू हो गई है। विपक्ष हताशा में है और मीडिया को कुछ शिगूफा देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एनडीए में शामिल पांचों दल चट्टानी एकता के साथ चुनावी मैदान में चल दिए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा अध्यक्ष डॉ&period; जायसवाल ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि आधे दर्जन से ज्यादा विधायक कांग्रेस और राजद छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। अभी आगे और देखिए क्या होता है। सही अर्थों में विपक्ष धराशायी होते जा रहा है&comma; क्योंकि हमने पारदर्शिता के साथ गठबंधन धर्म भी निभाया है। उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और विजयी भी होंगे। बिहार का विकास रफ्तार पकड़ चुका है और अब बिहार विकसित बनेगा। इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी और विधान पार्षद संजय मयूख और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल भी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री