जटवारा में SSB की बड़ी कार्रवाई, 118 किलो गांजा बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल सीमा से सटे नरपतगंज प्रखंड के घुरना थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराहा पंचायत के जटवारा गांव में रविवार को सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; की 56वीं वाहिनी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 118 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; SSB जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 190&sol;8 से करीब 100 मीटर भारत की ओर कुछ लोग गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जवानों ने रात में गश्ती अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध लोग सिर पर गांजा से भरी बोरियां लेकर आते दिखाई दिए। जवानों को देखते ही तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल की दिशा में भाग निकले। SSB जवानों ने मौके से बरामद गांजे का वजन कराया&comma; जो कुल 118 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए घुरना थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि SSB द्वारा गांजा बरामद कर थाना को सौंपा गया है। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस स्तर से जांच जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश