सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की कुमारी बसुधा घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>भाजपा कार्यालय से अपने घर लौट रही बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी कुमारी बसुधा सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसा पटना के मरीन ड्राइव पर हुआ। दुर्घटना में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया&comma;जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी दी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि कुमारी बसुधा शनिवार को पटना स्थित भाजपा कार्यालय में अपने कार्यों को पूरा करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान मरीन ड्राइव पर उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक जांच की।घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेताओं&comma; महिला मोर्चा के पदाधिकारियों&comma; कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने कुमारी बसुधा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश