फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>फुलकाहा थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 23 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक पल्सर बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मानिकपुर वार्ड संख्या-12 निवासी संजीत कुमार&comma; पिता स्वर्गीय दिलीप यादव के रूप में हुई है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार एवं पुलिस बल द्वारा नवाबगंज बुचर टोला के समीप कलभट के पास की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर एक तस्कर नवाबगंज मार्ग से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर अन्यत्र ले जाने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई&comma; जिसमें तस्कर को शराब सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे शुरू हुआ “सहयोग शिविर”, पंचायत स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान को मिली गति

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में पन्द्रहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

जहानाबाद पहुंचे मगध क्षेत्र के आईजी, पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक