जनवरी 2026 में पश्चिमी पटना पुलिस की बड़ी उपलब्धि

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पश्चिमी क्षेत्र&comma; पटना में जनवरी 2026 के दौरान अपराध नियंत्रण&comma; विधि-व्यवस्था संधारण एवं कांड निष्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में इस संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। गोष्ठी के दौरान अनुसंधान की गुणवत्ता&comma; लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा अभियानों की प्रभावशीलता पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा में पाया गया कि जनवरी 2026 में कुल 1168 कांड दर्ज किए गए&comma; जबकि 1392 कांडों का निष्पादन कर लंबित मामलों में उल्लेखनीय कमी लाई गई। विशेष अभियान के तहत 303 लंबित कांडों का सफल निस्तारण किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित मामलों में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इस दौरान 62 मामलों के विरुद्ध 78 मामलों का निष्पादन करते हुए 76 अपहृत व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त 725 वारंट एवं 65 कुर्की का प्रभावी निष्पादन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए सघन अभियान में कुल 12&comma;449&period;925 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया&comma; जिसमें 6920&period;4 लीटर देशी एवं 5529&period;525 लीटर विदेशी शराब शामिल है। यह कार्रवाई अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती को दर्शाती है। जन-शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करते हुए विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। अभियानात्मक कार्रवाई में 1147 अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की गई&comma; जबकि पुलिस दबिश के चलते 229 अपराधियों ने न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आंकड़ों के अनुसार&comma; वर्ष 2025 की समान अवधि की तुलना में जनवरी 2026 में डकैती की एक भी घटना दर्ज नहीं की गई&comma; वहीं गृहभेदन के मामलों में 33&period;33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सेंट कैरेंस हाई स्कूल के छात्रों ने मेदांता अस्पताल का किया शैक्षणिक भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को जाना

मदर्स इंटरनेशनल अकादमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया हरित जीवन का संकल्प