पटना साहिब में एक बार फिर खिलेगा कमल : नंदकिशोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> प्रख्यात फिल्म अभिनेता &comma; लोकप्रिय गायक और संसद मनोज तिवारी 3 नवंबर को पटना आयेंगे। उस दिन पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का विशाल रोड शो निकलेगा।उक्त जानकारी क्षेत्रीय विधायक और बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दी। श्री यादव आज यहां अरोड़ा हाउस में एनडीए की चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि 3 नवंबर को गायघाट स्थित आंबेडर गोलंबर से दिन में दो बजे रोड शो प्रारंभ होगा जो मालसलामी तक जायेगा। इससे पूर्व 2 नवंबर को को पटना के दिनकर गोलंबर से गांधी मैदान के उद्योग भवन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में पटना साहिब की भारी भागीदारी निभानी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री यादव ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर ठान लिया है कि विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा को कमल छाप पर बटन दबा कर विजयी बनाना है। राज्यसभा के सदस्य और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने कहा कि नंदकिशर के चुनाव प्रबंध जादू वाला है।कार्यकर्ताओं के दिल में बसे है ये। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि 6 नवंबर को मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा&comma; एनडीए की जीत और भी पक्की हो जाएगी। एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में नंदकिशोर यादव ने जो विकास कार्य किया है उस क्रम को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन में अन्य लोगों के अलावा उत्तर प्रदेश के अमेठी के विधायक सुरेश पासी&comma; उत्तराखंड के पूर्व विधायक देवराज चौहान&comma; त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा&comma; राज कुमार पटेल&comma; अनंत अरोड़ा&comma; अभिषेक चंद्रवंशी&comma; रूप नारायण कुशवाहा&comma; दिनेश पटेल जदयू नेता खुर्शीद अहमद&comma; पप्पू कुशवाहा&comma; देशराज वर्णवाल&comma; ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बलराम मंडल आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डबल इंजन की सरकार के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए रत्नेश कुशवाहा को भारी मतों से विजय बनाने की बात कही। मंच का संचालन सुरेश पटेल ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी