NISM क्विज में एलएनएमआई पटना का शानदार प्रदर्शन, ईस्ट रीजनल राउंड में मिला दूसरा स्थान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स &lpar;NISM&rpar; की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता के ईस्ट रीजनल राउंड में एलएनएमआई पटना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान और बिहार का नाम रोशन किया। कोलकाता में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एलएनएमआई पटना की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया और 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतियोगिता में एलएनएमआई पटना के शिव शंभू पांडे&comma; तृतीय सेमेस्टर&comma; MBA फाइनेंस और सुधांशु कुमार&comma; तृतीय सेमेस्टर&comma; MBA जनरल &lpar;SEC-D&rpar; ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के साथ दोनों छात्रों ने मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। कोलकाता में आयोजित ईस्ट रीजनल राउंड में 60 से अधिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन&comma; कल्याणी विश्वविद्यालय&comma; पश्चिम बंगाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलएनएमआई पटना की टीम दूसरे और ICFAI बिजनेस स्कूल&comma; कोलकाता की टीम तीसरे स्थान पर रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छात्रों के मेंटर एवं एलएनएमआई के सहायक प्राध्यापक डॉ&period; नीरज राज और डॉ&period; श्वेता जायसवाल ने दोनों छात्रों को उपलब्धि पर बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सफलता पर संस्थान की निदेशक डॉ&period; एन&period; विजयलक्ष्मी&comma; कुलसचिव सुधीर कुमार&comma; उप कुलसचिव डॉ&period; प्रीति सिंह&comma; मीडिया प्रभारी डॉ&period; मनीषा श्रीवास्तव सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

गोवा के कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स फॉर वीमेन के शिष्टमंडल का पटना वीमेंस कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण

शिक्षकों की पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर विधायक रत्नेश कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा

छत से फायरिंग की सूचना पर नदी थाना पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और 18 जिंदा कारतूस बरामद!