फतुहा दियारा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तस्कर फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>फतुहा दियारा इलाके में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से नकली शराब के साथ शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री बरामद की गई। हालांकि&comma; टीम के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; पटना में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने फतुहा थाना क्षेत्र के फतुहा दियारा में छापेमारी की। निरीक्षक लालू कुमार के नेतृत्व में टीम ने एक ठिकाने पर कार्रवाई की&comma; जहां नकली शराब तैयार किए जाने का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान टीम ने नकली शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्री बरामद की। इसके बाद पूरे ठिकाने की तलाशी लेकर बरामद सामान को जब्त कर लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नकली शराब बरामद हुई है&comma; जिसे जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। उत्पाद विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि अवैध फैक्ट्री में नकली शराब का निर्माण कब से किया जा रहा था और तैयार शराब की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जाती थी। साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फतुहा दियारा में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश

आलमगंज थाना को मिला नया भवन, आधुनिक सुविधाओं से लैस थाने का उद्घाटन

NISM क्विज में एलएनएमआई पटना का शानदार प्रदर्शन, ईस्ट रीजनल राउंड में मिला दूसरा स्थान