आलमगंज थाना को मिला नया भवन, आधुनिक सुविधाओं से लैस थाने का उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनसुरक्षा को और प्रभावी बनाने की दिशा में पटना पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; सुश्री शैलजा ने आलमगंज थाना के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया। नवनिर्मित थाना भवन में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें CCTNS कक्ष&comma; अनुसंधान कक्ष&comma; सिरिस्ता कक्ष और चाइल्ड वेलफेयर फैसिलिटेशन रूम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा थाना परिसर में CCTV कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए थाना भवन से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण&comma; विधि-व्यवस्था बनाए रखने&comma; महिला सुरक्षा और जनसुरक्षा को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; सुश्री शैलजा ने नवनिर्मित थाना भवन की उपयोगिता और पुलिस की प्राथमिकताओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बेहतर&comma; त्वरित और प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराने के साथ-साथ मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नए भवन में आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता से आलमगंज थाना पुलिस के कामकाज में भी सुविधा होगी और आम लोगों को पुलिस से संबंधित सेवाएं बेहतर तरीके से मिल सकेंगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश

फतुहा दियारा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तस्कर फरार

NISM क्विज में एलएनएमआई पटना का शानदार प्रदर्शन, ईस्ट रीजनल राउंड में मिला दूसरा स्थान