नरपतगंज में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहे अधेड़ की मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मौसम के बदले मिजाज के बीच वज्रपात की दर्दनाक घटना सामने आई। पलासी पंचायत वार्ड संख्या-1 में खेत में कृषि कार्य कर रहे 58 वर्षीय अधेड़ की आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान पलासी पंचायत वार्ड संख्या-1 निवासी शंकर पासवान &lpar;58 वर्ष&rpar;&comma; पिता- अनुज पासवान के रूप में हुई है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि शंकर पासवान पेशे से मजदूर थे और रोज की तरह शुक्रवार को भी घर के समीप नहर किनारे खेत में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की सीधी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इधर&comma; घर के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी&comma; बच्चों व अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस&comma; मुआवजे की उठी मांग<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलने के बाद नरपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर&comma; स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शंकर पासवान ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और उनकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। लोगों ने अंचल प्रशासन से आपदा राहत मद के तहत मिलने वाली चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि शीघ्र देने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 3.5 किलो गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार!

पूर्व मुखिया कमल किशोर बिराजी के निधन से अंचरा पंचायत में शोक की लहर

जैव विविधता दिवस पर अरण्य भवन में समारोह, छात्र पुरस्कृत; डॉक्यूमेंट्री का विमोचन