पूर्व मुखिया कमल किशोर बिराजी के निधन से अंचरा पंचायत में शोक की लहर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड के अंचरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी 60 वर्षीय कमल किशोर बिराजी का शुक्रवार अहले सुबह असामयिक निधन हो जाने से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पंचायत के लोगों में मातम पसर गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि कमल किशोर बिराजी वर्ष 2006 से 2011 तक अंचरा पंचायत के मुखिया पद पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत के विकास एवं जनहित के कई कार्य किए&comma; जिसके कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों&comma; सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्वर्गीय बिराजी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्हें दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। शुक्रवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया&comma; जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पूर्व मुखिया के निधन पर नरपतगंज विधायक देवंती यादव&comma; भपटियाही प्रमुख विजय यादव&comma; पूर्व जिला परिषद सदस्य कलानंद बिराजी&comma; भोली बिराजी&comma; भाजपा नेता नागेश्वर यादव&comma; प्रो&period; नागेश्वर बिराजी&comma; जगदीश बिराजी&comma; मौसम खेड़वार&comma; पूर्व प्रमुख विजय बिराजी&comma; निर्मली विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी बैजनाथ मेहता&comma; राजद नेता रानू यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अपहृत युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर गोलियों की बौछार, प्रभारी थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल!

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू