भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 3.5 किलो गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। नरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; की एफ कंपनी फुलकाहा ने गुरुवार देर रात गश्ती अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 3&period;5 किलोग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार&comma; 21 मई 2026 की रात करीब 11&colon;00 बजे पथरदेवा बीओपी क्षेत्र अंतर्गत चकोड़वा गांव के समीप सीमा स्तंभ संख्या 186&sol;1 के पास एसएसबी की टीम नियमित रात्रि गश्ती पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 3&period;5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।<br>कार्रवाई का नेतृत्व एसआई&sol;जीडी प्रणय बिस्वास कर रहे थे। उनके साथ चार जवानों की टीम शामिल थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत दिवानगंज निवासी राकेश कुमार यादव&comma; पिता जयराम यादव के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े कुछ अहम सुराग भी एसएसबी को मिले हैं। मामले में फुलकाहा थाना क्षेत्र के भोड़हर गांव निवासी अजय पासवान का नाम सामने आया है&comma; जबकि आगे माल पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कैंप प्रभारी सह असिस्टेंट कमांडेंट फुलकाहा राणा कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि एक तस्कर नेपाल से मादक पदार्थ लेकर चकोड़वा बॉर्डर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही नाका टीम गठित कर गहन जांच अभियान चलाया गया&comma; जिसके दौरान उक्त व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। एसएसबी द्वारा जब्त गांजा एवं गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को बथनाहा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नरपतगंज में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहे अधेड़ की मौत!

पूर्व मुखिया कमल किशोर बिराजी के निधन से अंचरा पंचायत में शोक की लहर

जैव विविधता दिवस पर अरण्य भवन में समारोह, छात्र पुरस्कृत; डॉक्यूमेंट्री का विमोचन