फिशर्स कार्ट मोबाइल फिश कियोस्क का शुभारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24 <&sol;strong>&colon; बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ &lpar;कॉफ्फेड&rpar; की ओर से बुधवार को फिशर्स कार्ट मोबाइल फिश कियोस्क का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के डेयरी&comma; मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंद किशोर राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने फिशर्स कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नंद किशोर राम ने कहा कि बिहार सरकार मछुआरा समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फिशर्स कार्ट जैसी आधुनिक पहल से मछुआरों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और आम लोगों को ताजी एवं गुणवत्तापूर्ण मछली उपलब्ध हो सकेगी। सरकार भविष्य में इस मॉडल को राज्य के विभिन्न जिलों तक विस्तार देगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरि सहनी ने कहा कि फिशर्स कार्ट ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आधुनिक विपणन व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि तकनीक&comma; प्रशिक्षण और मार्केटिंग के जरिए मत्स्य क्षेत्र में लाखों लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने बताया कि फिशर्स कार्ट के माध्यम से ताजी मछली&comma; मेरिनेटेड फिश&comma; रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट्स और फिश स्पेशलिटी आइटम सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जाएंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और मछुआरों को अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कॉफ्फेड राज्य के विभिन्न जिलों में और अधिक फिशर्स कार्ट शुरू करेगा तथा इसे राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉफ्फेड वर्तमान में लगभग 880 सहकारी समितियों और 16 लाख सदस्य मछुआरों के साथ कार्य कर रहा है। संस्था मत्स्य विपणन&comma; मखाना&comma; मूल्य संवर्धित उत्पाद&comma; बीमा&comma; प्रशिक्षण और निर्यात के क्षेत्र में भी काम कर रही है। कार्यक्रम में कॉफ्फेड की निदेशक सिमरन&comma; फिशर्स कार्ट ऑपरेटर रिशु राज&comma; रत्नेश कुमार&comma; रवि राज&comma; गोपी कुमार&comma; मुनव्वर अली&comma; प्रमोद कुमार&comma; मोनू कुमार&comma; राहुल कुमार&comma; रानी देवी और विभूति भूषण प्रसाद समेत कई पदाधिकारी&comma; अधिकारी&comma; मत्स्य कृषक&comma; उद्यमी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

उद्योग विभाग के 4 महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रस्तावों को मिली कैबिनेट स्वीकृति

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर शेखपुरा डीएम सख्त, 3 महीने की रिपोर्ट तलब

एन. रंगासामी ने 5वीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ