लालू ने 15 साल बिहार को लूटा, नीतीश ने 18 साल में बिहार को बर्बाद किया: सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> भारतीय जनता पार्टी &lpar;भाजपा&rpar; की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावडे ने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर भाजपा आगामी 30 मई से 30 जून जनसंपर्क का महाअभियान चलाएगी। यह अभियान जनता से संपर्क करने का अभियान है। हम सभी आम जनों के बीच जाएंगे और मोदी सरकार के कार्यों को विस्तार से जन-जन को बताएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि विकास के कामों से लोगों को कितना फायदा हुआ इसकी भी जानकारी एकत्रित करेंगे। श्री तावडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 9 वर्षों के शासनकाल में जिस प्रकार का विकास के काम किया हैं वह दुनिया में उदाहरण है। भारत फिर से मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2024 में विपक्ष पूरी तरह से साफ हो जाएगा। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि 30 मई से प्रारंभ होने इस अभियान को सफल बनाने में पार्टी का कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ लग जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार गांव&comma; गरीब&comma; शोषित एवं बच्चों के कल्याण हेतु समर्पित है&comma; यही कारण है कि देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए देख रहे हैं। आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नए भारत के सपने को साकार कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रम कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सफल बनाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 9 साल बेमिसाल रहा। देश के प्रधानमंत्री को कोई टक्कर देने वाला नहीं है लेकिन हमें जनता को बताना होगा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनता के लिए 9 वर्षों के कार्यकाल में कौन-कौन से विकास के कार्य किए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि कहा कि आज पहली कार्यसमिति की बैठक मेरे कार्यकाल में हो रही है। उन्होंनेे कहा कि राजद ने बिहार में 15 साल शासन किया और उसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने 15 साल बिहार को लूटा और उसके बाद नीतीश कुमार 18 साल से बिहार को बर्बाद कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने सभी के कल्याण के लिए काम किया है।<br &sol;>गरीबों को घर दिए गए तो बैंक खाते खोले गए। जिन घरों में पानी नहीं पहुंचा था&comma; वहां पेयजल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान की बात की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार जहां लोगों को रोजगार दे रही है&comma; वहीं बिहार में नौकरी कागजों पर दौड रही है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र से बिहार को राशि नहीं मिले तो राज्य सरकार को कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि आज तक किसी ने नही सुना कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री की तरह केंद्र सरकार के पास किसी योजना की मांग या उसके लिए राशि मांगने गए हों।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के कई दल आरक्षण की बात करते हैं&comma; लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि लालू प्रसाद के शासनकाल में क्या वे किसी को आरक्षण दिए थे जबकि भाजपा ने सभी लोगों को आरक्षण दिया। मोदी सरकार ने 10 प्रशित सवर्णों को भी आरक्षण दिया। भाजपा सबका साथ सबका विकास किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि अब भारत को सोने की चिडिया नहीं सोने का शेर बनाने का काम करना है&comma; जो कहीं भी जाकर दहाड सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आए हुए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अपराध की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है। प्रशासन बेलगाम है प्रत्येक दिन हत्या&comma; लूट&comma; बलात्कार की घटनाएं हो रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 90 का वह दौर फिर से बिहार में दिखने लगा है। लोग सहम गए हैं। शाम होते ही बाजार से रौनक खत्म हो रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि बिहार में जो उद्योग का जाल बिछाने का काम सैयद शाहनवाज हुसैन के उद्योग मंत्री रहते प्रारंभ हुआ था वह फिर से सिमटने लगा है। बिहार में भय का वातावरण बन गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि अब लोगों की उम्मीद भाजपा कार्यकर्ताओं से है&comma; जो इस वातावरण से लोगों को निकालने में मदद करे&comma; जिसमें हम सभी की भूमिका अहम होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आगामी 1 महीने तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी कार्यसमिति की बैठक में रखी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश कार्यसमिति बैठक के प्रथम सत्र में संचालन प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी ने किया जबकि द्वितीय सत्र का संचालन का प्रदेश मंत्री शीला प्रजापति ने निभाई। धन्यवाद ज्ञापन सांसद रामकृपाल यादव ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार भाजपा के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी सुनील ओझा संगठन महामंत्री नागेंद्र जी प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया केंद्रीय मंत्री आरके सिंह नित्यानंद राय अश्विनी कुमार चौबे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर किशोर प्रसाद रेणु देवी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल नंदकिशोर यादव मंगल पांडे केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन सहित प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांसद विधायक विधान पार्षद आदि उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश