कोढा गैंग ने बेऊर में टेंपो सवार बुजुर्ग से लूटे थे एक लाख रुपये, एक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> बेऊर थाना क्षेत्र में दिसंबर माह में बुजुर्ग से रुपये लूट की घटना को अंजाम देने वाले कोढा गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है&period; यह गिरफ्तारी 23 दिसंबर 2025 को हरनीचक में वृद्ध से हुई छपटमारी कांड के अनुसंधान के दौरान की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दिनांक 23&period;12&period;2025 को बेऊर थाना अन्तर्गत हरनीचक में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों ने टेम्पो सवार एक वृद्ध व्यक्ति से एक बैग छीन लिया था&comma; जिसमें एक लाख रुपये नकद थे&period; पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर बेऊर थाना कांड संख्या 769&sol;25&comma; दिनांक 23&period;12&period;2025&comma; धारा 304&lpar;2&rpar; भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; पटना के निर्देशन में कांड के सफल उद्भेदन हेतु बेऊर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया&period; अनुसंधान के क्रम में तकनीकी सहयोग एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त चिन्टु कुमार यादव&comma; पिता स्वर्गीय दीपक यादव&comma; निवासी नयाटोला&comma; जुड़ावगंज&comma; थाना कोढा&comma; जिला कटिहार को बेऊर मोड़ स्थित महिन्द्रा शोरूम के पास से विधिवत गिरफ्तार किया गया&period; गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 220 पल्सर मोटरसाइकिल तथा वारदात के समय पहना गया स्वेटर और जर्सी बरामद की गई&period; अभियुक्त की निशानदेही पर छपटमारी में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल को बैरिया बस स्टैंड से जब्त किया गया है&period; इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त चिन्टु कुमार यादव कोढा गैंग का कोर सदस्य निकला था&period; उक्त घटना में इसकी संलिप्तता के ठोस साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं&comma; जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है&period; इसके विरुद्ध कटिहार जिले के कोढा थाना&comma; मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना&comma; मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना&comma; सहरसा जिले के सोनवर्षा थाना सहित अन्य जिलों में लूट&comma; छपटमारी और आपराधिक मामलों में संलिप्तता पाई गई है&period; गोपालगंज जिले में भी इसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस छापामारी कार्रवाई में पु०नि० सह थानाध्यक्ष मो० अफसर हुसैन&comma; पु०अ०नि० राहुल दास&comma; पु०अ०नि० रवि कुमार गुप्ता तथा बेऊर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार