ग्राहक बनकर पहुंचे दो हथियारबंद अपराधी, ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण लेकर फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रोसड़ा&comma;  à¤¸à¤¹à¤¯à¥‹à¤—ी टीम <&sol;strong>&colon; समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत मुसहरी चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में शनिवार की शाम करीब चार बजे हथियार के बल पर लूट की वारदात सामने आई। ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे दो बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार को भयभीत कर सोने के आभूषण का डब्बा झपट लिया और बाइक से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार&comma; कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी राम नारायण ठाकुर पिछले करीब दो वर्षों से एरौत मुसहरी चौक पर सुमन ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान चला रहे हैं। शनिवार की शाम दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे और ग्राहक बनकर आभूषण देखने लगे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दुकानदार द्वारा आभूषण का डब्बा निकालकर दिखाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने हथियार निकाल लिया और आभूषण का डब्बा झपटकर मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार&comma; अपराधी पल्सर जैसी बाइक से आए थे।घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की।<br>अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा के अनुसार&comma; अपराधी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे थे और आभूषण देखने की बात कही थी। दुकानदार द्वारा आभूषण का डब्बा निकाले जाने के बाद अपराधी उसे झपटकर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी में 4 से 5 सोने के हनुमानी और एक जोड़ी कान के आभूषण ले जाने की बात सामने आई है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। हालांकि&comma; आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अपराधियों के जानकारी जुटा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मान समारोह में पत्रकारों को ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार