भारत-नेपाल सीमा पर SSB और नेपाल APF की संयुक्त गश्ती, समन्वय बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; बथनाहा एवं नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स &lpar;APF&rpar; के बीच संयुक्त गश्ती एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; दिनांक 04 मई 2026 को सुबह 10&colon;30 बजे से 11&colon;30 बजे तक SSB के &OpenCurlyQuote;बी’ समवाय मुख्यालय डूबाटोला तथा नेपाल APF सीमा चौकी नोचा के जवानों द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 171 के समीप संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान SSB की ओर से सहायक उप निरीक्षक &lpar;सामान्य&rpar; संजय सिंह सहित चार जवान&comma; जबकि नेपाल APF की ओर से उप निरीक्षक उमेश मंडल सहित चार जवान मौजूद रहे। संयुक्त गश्ती के उपरांत दोनों देशों के अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में एक समन्वय बैठक भी आयोजित की गई&comma; जिसमें सीमा सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना दोनों पक्ष एक-दूसरे को समय पर उपलब्ध कराएंगे&comma; ताकि संभावित घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही सीमा स्तंभों की सुरक्षा एवं अतिक्रमण पर निगरानी के लिए संयुक्त गश्ती को और अधिक बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा सीमा पार करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच करने तथा उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करने पर सहमति बनी<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिससे किसी तीसरे देश के नागरिक द्वारा अवैध गतिविधियों को अंजाम देने से रोका जा सके। बैठक में सीमा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर भी सख्ती बरतने की बात कही गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि यदि इस प्रकार की कोई गतिविधि नजर आती है&comma; तो उस पर तत्काल रोक लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। आगामी दिनों में मक्के की फसल कटाई को देखते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि ट्रैक्टर एवं अन्य चारपहिया वाहनों के सीमा पार आवागमन पर विशेष नजर रखी जाएगी&comma; ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके। इस संयुक्त पहल को सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस केंद्र में परेड, अनुशासन व दक्षता पर जोर

पटना में मौसम का यू-टर्न : दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

फुलवारी शरीफ में दहेज को लेकर विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार हिरासत में