सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में तस्करी का सामान जब्त, एक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; बथनाहा ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; सोमवार 04 मई 2026 को SSB की &OpenCurlyDoubleQuote;जी” समवाय बेला अंतर्गत सीमा चौकी बसमतिया के कार्यक्षेत्र में विशेष नाका टीम द्वारा गश्ती के दौरान गांव बोहरा&comma; वार्ड संख्या 09 के पास भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 195&sol;10 के नजदीक &lpar;भारतीय क्षेत्र में लगभग 50 मीटर अंदर&rpar; छापेमारी की गई। इस दौरान तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे विभिन्न सामानों को जब्त किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जब्त सामानों में 135 किलोग्राम चीनी &lpar;03 बोरे&rpar; 180 लीटर कोल्ड ड्रिंक &lpar;2&period;25 लीटर पैक&rpar; 55 लीटर कोल्ड ड्रिंक &lpar;1&period;25 लीटर पैक&rpar; 24 किलोग्राम रिफाइंड तेल 80 किलोग्राम कैल्शियम नाइट्रेट 25 लीटर सोनालिका इंजन ऑयल 80 किलोग्राम मैदा 4560 पैकेट मुकेश खैनी &lpar;तंबाकू&rpar; 700 पैकेट असली किसान बीड़ी &lpar;नं&period; 575&rpar; 900 माचिस की डिब्बियां 02 साइकिल शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया&comma; जिसकी पहचान लोकेन्द्र &lpar;25 वर्ष&rpar;&comma; पिता केशर बहादुर विश्वकर्मा&comma; निवासी छिंटाडांग&comma; वार्ड संख्या 01&comma; धरान नगरपालिका&comma; जिला सुनसरी &lpar;नेपाल&rpar; के रूप में हुई है। उसके पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। SSB की विशेष नाका टीम द्वारा जब्त सभी सामानों और गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कस्टम विभाग&comma; फारबिसगंज &lpar;बिहार&rpar; को सुपुर्द कर दिया गया है। SSB अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस केंद्र में परेड, अनुशासन व दक्षता पर जोर

पटना में मौसम का यू-टर्न : दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

फुलवारी शरीफ में दहेज को लेकर विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार हिरासत में