बिना वीज़ा भारत में प्रवेश कर रहा चीनी नागरिक जोगबनी ICP पर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; बथनाहा के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; सोमवार 04 मई 2026 को एसएसबी की ड्यूटी पार्टी ने जोगबनी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट &lpar;ICP&rpar; पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान झोउ हुआन &lpar;जन्म तिथि&colon; 20 जनवरी 1985&comma; निवासी- हुनान&comma; चीन&rpar; के रूप में हुई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आव्रजन अधिकारियों के साथ संयुक्त पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति बिना किसी वैध वीज़ा के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहा था। इसके बाद एसएसबी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जोगबनी थाना&comma; जिला अररिया के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई को सीमा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरती जा रही है&comma; जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी