रिमोट सेकंड चांस की जीविका दीदी ने 10 बोर्ड परीक्षा में बढ़-चढ़ कर ली हिस्सा

&NewLine;<p><strong>वैशाली&sol; मुजफ्फरपुर&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड&comma; पटना द्वारा सम्पूर्ण बिहार में दसवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन शुक्रवार से हो गई है। बोर्ड द्वारा शुक्रवार को प्रथम पाली में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजन किया गया। जबकि 06 अगस्त को प्रथम पाली में योगा एवं फिजिकल एजुकेशन&comma; 08 अगस्त को प्रथम पाली में व्यवसाय अध्ययन&comma; 11 अगस्त को दूसरी पाली में चित्रकला&comma; 12 अगस्त को प्रथम पाली में हिंदी और दूसरी पाली में भारतीय संस्कृति एवं विरासत की परीक्षा का आयोजन होना है। इसी कड़ी में जीविका&comma; बिहार सह प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित रिमोट सेकंड चांस कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययनरत करीब 1080 जीविका दीदी-भैया भी दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों पर देने आई। सभी जीविका दीदी-भैया उत्साहपूर्वक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि वैशाली जिले के 29 जीविका दीदी-भैया का नामांकन सत्र 2025-26 में हाजीपुर स्थित डॉ राम बालक रॉय महाविद्यालय में कराई थी। नामांकन के उपरांत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और जीविका&comma; बिहार की देखरेख में संचालित कार्यक्रम रिमोट सेकंड चांस में जुड़ी और दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की नि&colon;शुल्क तैयारी और एक निश्चित समय अंतराल पर मॉक टेस्ट का आयोजन फैसिलिटेटर &sol; रिमोट इंस्ट्रक्टर द्वारा कराया गया। ताकि उनकी पढ़ाई और तैयारी बेहतर हो सके और बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके। वही वैशाली जिले के जीविका दीदी का परीक्षा केंद्र मुजफ्फरपुर जिला के तुरकी स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल बनाया गया था। जहां पर सभी जीविका दीदी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर परीक्षा में शामिल हुईं। इस दौरान प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सेकेंड चांस कार्यक्रम के स्टेट को-ऑर्डिनेटर दिनेश कुमार और वैशाली की रिमोट इंस्ट्रक्टर मिशन कुमार भी परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि आर्थिक तंगी&comma; पारिवारिक माहौल नहीं मिलने और शादी होने की वजह से जिन महिलाओं का दसवीं की पढ़ाई अधूरी रह गई थी। वैसी महिलाओं के लिए जीविका&comma; बिहार और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित रिमोट सेकंड चांस कार्यक्रम वरदान साबित होता दिख रहा है। प्रथम द्वारा रिमोट चांस कार्यक्रम के तहत उन सभी जीविका दीदी-भैया को नि&colon;शुल्क पढ़ाई &comma; निश्चित समय अंतराल पर मॉक टेस्ट और पठन सामग्री मुहैया कराया जाता है। साथ ही संबंधित फैसिलिटेटर&sol; रिमोट इंस्ट्रक्टर के सहयोग से दसवीं कक्षा की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा की भी पूर्णतः नि&colon;शुल्क कराई जाती है। नि&colon;शुल्क पढ़ाई व कक्षा का संचालन जीविका के CLCDC&sol;लाइब्रेरी और CLF में कराई जाती हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं पारदर्शिता के साथ बांकीपुर विधान सभा का उपचुनाव संपन्न

नगर निगम कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

“हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का महापर्व : जिलाधिकारी