शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं पारदर्शिता के साथ बांकीपुर विधान सभा का उपचुनाव संपन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बाँकीपुर विधान सभा उप चुनाव शांतिपूर्ण&comma; स्वच्छ एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ। इस उप निर्वाचन में 34&period;30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 422 मतदान केन्द्रों पर हुये मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिये 8 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट&comma; 16 जोनल दंडाधिकारी एवं 42 सेक्टर मजिस्ट्रेट बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों के साथ निरंतर भ्रमणशील रहे। सभी मतदान केन्द्रों पर सी&period;सी&period;टी&period;वी&period; कैमरे लगे थे जिनसे यहाँ की गतिविधियों की लाईव वेबकास्टिंग भी होती रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जिला नियंत्रण कक्ष से दिनभर होती रही निगरानी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला स्तर पर कार्यरत नियंत्रण कक्ष से जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के&period; शर्मा&comma; पुलिस पर्यवेक्षक श्री राकेश अग्रवाल&comma; उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार पूरी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखते हुये पल-पल की खबर लेते रहे। जहाँ से भी कोई शिकायत आई सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारियों को भेज कर तुरंत उसका समाधान कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वरीय अधिकारियों ने किया मतदान केंद्रों का भ्रमण<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार&comma; पुलिस महानिरीक्षक श्री जीतेन्द्र राणा&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के&period; शर्मा ने बाँकीपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कई मतदान केन्द्रों का भ्रमण भी किया एवं मतदान कर्मियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सजगता एवं सतर्कता से कार्य करने के निदेश दिये।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिये उपलब्ध कराई गई आवश्यक सुविधाओं यथा छायादार प्रतीक्षा केन्द्र&comma; वोटर सुविधा केन्द्र&comma;पेयजल&comma; दिव्यांग एवं बुर्जुगों के लिये व्हील चेयर&comma; मोबाईल होल्डर आदि के वजह से भी मतदाताओं को काफी सहूलियत हुई। मतदान को एक उत्सव का स्वरूप देने के लिये सेंट जेवियर हाई स्कूल&comma; गाँधी मैदान स्थित मतदान केन्द्र को पिंक बूथ के रूप में तैयार किया गया जहाँ मतदान दल के सभी सदस्य महिलायें थी। ए&period;एन&period; कॉलेज में एक मतदान केन्द्र पूरी तरह से दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित था। ए&period;एन&period; कॉलेज के शताब्दी भवन स्थित बूथ पर सभी मतदान कर्मी युवा थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने स्वच्छ&comma; पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग के लिये बाँकीपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदाता एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के प्रति आभार व्यक्त किया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नगर निगम कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

“हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का महापर्व : जिलाधिकारी

गया में लगेगा 6 हजार करोड़ का मेगा इस्पात प्लांट, CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच MOU