जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष संजू कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष संजु प्रिया कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राजद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कांति सिंह&comma; युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद अभय कुमार कुशवाहा&comma; प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन&comma;प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद&comma; प्रदेश महासचिव श्री संजय यादव उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल एवं उपस्थित नेताओं ने श्रीमती संजू प्रिया कुशवाहा को राजद की सदस्यता रसीद के साथ राष्ट्रीय जनता दल के प्रतीक चिन्ह का गमछा &comma; लालटेन और लालू जी के जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है। और बिहार तथा देश में नफ़रत बढ़ाने वाली शक्तियों को नीतीश कुमार मजबूत बनाने में सहभागी बने हुए हैं। हम सभी को मिलकर ऐसी साजिशों तथा वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा जो शोषितों &comma; वंचितों दलितों&comma; अति पिछड़ों के हक और अधिकार को छीनने के प्रयास में लगी हुई है। और लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन्होंने आगे कहा कि 17 महीने के महागठबंधन सरकार में तेजस्वी जी ने जो नौकरी&comma; रोजगार&comma; शिक्षा&comma; चिकित्सा&comma; पर्यटन&comma; आईटी सेक्टर&comma; सिंचाई&comma; बिहार के विकास का जो रोडमैप तय किया उससे बिहार में सकारात्मक राजनीति को मजबूती मिली। तेजस्वी जी ने बिहार में विकास और नौकरी-रोजगार को मुद्दा बनाकर बिहार से नफरत का माहौल समाप्त करने की दिशा में जो कार्य किये वह ऐतिहासिक रहा और इसकी सराहना सभी ओर से की जा रही है। आज बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन तेजस्वी जी के नेतृत्व पर जो बना है उसे और मजबूत करने की आवश्यकता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

15 अक्टूबर को होगा ‘द क्लब डांडिया नाइट 2.0’ का आयोजन

मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया मेडिकल कैंप, नेत्रदान और अंगदान के प्रति किया जागरूक

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, हंगामा करने के आरोप में भेजा गया जेल