जदयू पॉकेट की पार्टी, नीतीश के साथ अब कोई वफादार नहीं बचा : सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> जदयू को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी &lpar;भाजपा&rpar; की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गुरुवार को आर सी पी सिंह पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान शिक्षाविद डॉ कन्हैया सिंह&comma; डॉ विपिन कुमार यादव&comma; जितेंद्र नीरज&comma; पंकज श्रीवास्तव&comma; संतोष महतो&comma; प्रवीन चंद्रवंशी&comma; सुष्मलता कुशवाहा&comma; विषम कुमार बिट्टू&comma; सन्नी पटेल&comma; उपेंद्र कुमार विभूति&comma; किरण शर्मा&comma; डॉ प्रभात चंद्रा&comma; त्रिपुरारी सिंह&comma; डॉ रंजीत प्रभाकर&comma; डॉ ललिता&comma; मुन्ना सिद्दीकी&comma; सरफराज अहमद&comma; डॉ स्वेता तारा आर्या&comma; प्रो रिंकू सिंह सहित जदयू छोड़कर आए सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सदस्यता ग्रहण कारवाई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित अभिनंदन और मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने आरसीपी सिंह सहित भाजपा में आए सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि 43 साल की भाजपा में 21 वाँ अध्यक्ष हूं&comma; लेकिन जदयू पॉकेट की पार्टी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 1994 से लव कुश के नाम पर राजनीति कर रहे हैं&comma; लेकिन अब लव कुश पूर्णरूप से भाजपा के साथ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि समता पार्टी का गठन ही इसी आधार पर हुआ था&comma; लेकिन आज नीतीश कुमार के साथ कोई वफादार आदमी नहीं रह गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बदल चुके हैं और अब आपकी स्थिति भी ऐसी हो गई है जिससे बिहार संभल नहीं रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पुराने बयान की याद कराते हुए कहा कि वे जब कहते थे कि नीतीश कुमार के पेट में दांत है तो अब आरसीपी सिंह जी इधर आ गए हैं अब दांत भी गिन लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 40 में से सभी 40 सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने एक बयान को लेकर जदयू द्वारा नोटिस भेजे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जदयू अब नोटिस भेज रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही जदयू के उन नेताओं की लिस्ट जारी करेगी जिनके खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस बर्बादी के दौर से बिहार को सुशासन के रास्ते पर लाया गया था उसी जंगलराज के पुरोधा की गोद में नीतीश कुमार एक बार फिर से जा बैठे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं&comma; जिसमे आर सी पी सिंह की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना उसे साकार करने में भी सिंह का योगदान रहेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरसीपी सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जिस दिन गठबंधन तोड़कर भाजपा से अलग होने का फैसला किया उसी दिन से जदयू के टूटने का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि जदयू को अब कोई भगवान भी नहीं बचा सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जदयू ने जो भी अच्छा काम किया उसका श्रेय आरसीपी सिंह को जाता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विषय में कहा जाता है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं। उन्होंने कई नेताओं के नाम लेते हुए कहा कि नीतीश लोगों को धोखा देते रहे हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अब उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि आज भाजपा के साथ लव के साथ कुश भी है तो मंडल के साथ कमंडल भी है। इस कारण 2024 में अब कोई न केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनने से रोक सकेगा और न ही 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनने से।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भाजपा के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहले तीन &&num;8216&semi; सी &&num;8216&semi; क्राइम&comma; करप्शन और कम्यूनिलिज्म से समझौता नहीं करने की बात करते थे। लेकिन अब केवल उनके पास केवल एक सी चेयर वाला सी बच गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि सीएम कहते हैं कि कोई काम नहीं हुआ तो उन्हे यह भी बताना चाहिए कि देश विश्व में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था कैसे बनी। उन्होंने कहा कि पहले किसी बीमारी का टीका बनने में वर्षों समय लग जाता था लेकिन कोरोना का टीका कुछ महीने में बन गया। उन्होंने कहा जब काम हुआ ही नहीं तो यह कैसे हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि जदयू कुछ दिन पहले तक डूबता जहाज था&comma; लेकिन अब यह डूब गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस समारोह का संचालन प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद&comma; रेणु देवी&comma; पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान&comma; जनक राम सहित कई लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश