भरगामा में जदयू कार्यालय का हुआ उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सुकेला पेट्रोल पम्प के समीप रविवार काे जनता दल यूनाइटेड के नए कार्यालय का उद्घाटन जनता दल यू के प्रदेश सचिव सत्यनारायण प्रसाद यादव&comma;भरगामा प्रखंड अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह दांगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के भरगामा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह दांगी की अध्यक्षता में राज्य परिषद सदस्य सुनील कुमार राय&comma;रेशमलाल पासवान&comma;अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अररिया जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय&comma;अनुसूचित जाति के अररिया जिलाध्यक्ष उमेश पासवान&comma;अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सीताराम मंडल के उपस्थिति में एक बैठक हुई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में जदयू के वरीय नेताओं ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने सभी 20 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने व नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता और स्थानीय पत्रकार को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जनता दल यू के प्रदेश सचिव सत्यनारायण प्रसाद यादव ने कहा कि जदयू का संगठन धारदार है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत हीं संभव हो पाया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को और धारदार बनाया जायेगा। इस दौरान भरगामा प्रखंड अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि जदयू पार्टी हमेशा आम आदमी के हित में फैसला लेती है। यही वजह है कि आज देश और प्रदेश में जदयू संगठन की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल में किसी भी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को किसी भी हालत में ठेस नहीं पहुंचने देंगे। इस अवसर पर जनता दल यू पार्टी के महेंद्र सिंह चौहान&comma;हरिमोहन विश्वास&comma;संजय कामैत&comma;नंदकुमार राय&comma;उमेश शाह मिथिलेश ऋषिदेव&comma;उपेंद्र मंडल&comma;संजय मिश्रा के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार