जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की कुल 24 शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए और अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जनता दरबार के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच मिला&comma; जिससे आमजन में संतोष का माहौल देखा गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!