एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>भारतीय सेना के एयर चीफ मार्शल सरदार अमन प्रीत सिंह परिवार संग आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब कमेटी के उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह के द्वारा उन्हें गुरु गोबिन्द सिंह जी और माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्शन भी करवाए गए। तख्त साहिब कमेटी की ओर से उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह&comma; हरकीरत सिंह सोही और सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह द्वारा सरदार ए पी सिंह को कृपाण और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सः अमनप्रीत सिंह ने उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह से तख्त साहिब के इतिहास की जानकारी लेते हुए प्रबन्धक कमेटी के द्वारा किस प्रकार से कार्य किए जा रहे हैं जिसके चलते गुरविन्दर सिंह ने उन्हे जानकारी दी कि तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही के कुशल मार्गदर्शन में कमेटी द्वारा संगत की सुविधा हेतु अनेक कार्य किए जा रहे हैं। नई सराओं का निर्माण करवाया जा रहा है इसके साथ ही मल्टीलेवल कार पार्किंग&comma; एम आर आई-सी टी स्कैन सैन्टर जैसे कई बड़े प्रोजैक्ट शुरु किए गए हैं जिन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाएगा जिसका लाभ संगत को मिलेगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में भी तख्त साहिब में 24 घंटे लंगर की सुविधा मुहैयार करवाई जा रही है जिसके लिए उन्होंने सरकार भी आभार प्रकट किया जिनके द्वारा पूरी मात्रा में गैस सिलेंडर की सप्लाई तख्त साहिब को दी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च