अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजीत।<&sol;strong> इमारत ए शरिया बिहार&comma; ओडिशा&comma; झारखंड और पश्चिम बंगाल के अमीर-ए-शरीअत हज़रत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी साहब ने ईद-उल-फितर के मौके पर देश और दुनिया के लोगों को मुबारकबाद दी&period; उन्होंने दुआ की कि अल्लाह रमजान की इबादतों को कबूल करे और पूरी इंसानियत को अमन-चैन व खुशहाली नसीब हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ त्योहार नहीं&comma; बल्कि रमजान में सीखी गई सब्र&comma; इंसानियत&comma; भाईचारा और नेक कामों को आगे भी जारी रखने का दिन है&period; समाज में न्याय&comma; बराबरी और आपसी सद्भाव बनाए रखना हर इंसान की जिम्मेदारी है। अमीर-ए-शरीअत ने दुनिया में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात पर गहरी चिंता जताई&period; उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों&comma; ईरान&comma; अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव का सबसे ज्यादा असर मासूम लोगों पर पड़ रहा है&comma; जो बेहद दुखद है&period; जंग कभी भी समाधान नहीं होती&comma; बल्कि तबाही और दर्द ही देती है। उन्होंने अपील की कि सभी देश शांति&comma; संवाद और आपसी समझ के जरिए समस्याओं का हल निकालें&period; साथ ही लोगों से कहा कि वे शांति बनाए रखें और अपने अधिकारों के लिए कानून के दायरे में रहकर आवाज उठाएं। अंत में उन्होंने दुआ की कि अल्लाह दुनिया में अमन कायम करे&comma; मजलूमों की हिफाजत करे और ईद का यह पर्व सभी के लिए खुशियां&comma; भाईचारा और सुकून लेकर आए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!