जिले के डगरुआ प्रखंड अंतर्गत विश्वासपुर गांव में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का सफल आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति बिहार के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ&period; प्रमोद कुमार कनौजिया के मार्गदर्शन में जिला संचारी रोग पदाधिकारी-सह-जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ&period; तनवीर हैदर के सफल नेतृत्व में डगरूआ प्रखंड अंतर्गत मथौर पंचायत के विश्वासपुर गांव में मंगलवार को इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आमजनों को एचआईवी&sol;एड्स के प्रति जागरूक करना&comma; संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समुदाय के बीच एचआईवी जांच को बढ़ावा देना रहा। कैंप में आमजनों को एचआईवी&sol;एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ एचआईवी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ग्रामीणों को एचआईवी संक्रमण के कारण&comma; बचाव के उपाय&comma; समय पर जांच कराने के महत्व तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित स्वास्थ्य सेवाओं एवं परामर्श का लाभ लेने के संबंध में दी गई जानकारी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कैम्प में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को एचआईवी संक्रमण के कारण&comma; बचाव के उपाय&comma; समय पर जांच कराने के महत्व तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित स्वास्थ्य सेवाओं एवं परामर्श का लाभ लेने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता&comma; समय पर जांच&comma; उचित परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के माध्यम से एचआईवी संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ&period; रजी चंचल&comma; बीएचएम अविनाश कुमार सिंह&comma; बीसीएम बंदना कुमारी&comma; एलटी मो&period; साकिब&comma; आईसीटीसी काउंसलर विक्रांत कुमार&comma; एलटी राकेश कुमार&comma; सीएचओ सुजाता कुमारी&comma; एएनएम सोनी कुमारी&comma; आशा फैसिलिटेटर कुमारी सुमन&comma; आशा कार्यकर्ता अपर्णा देवी एवं सेविका संजू देवी सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मियों ने सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कैंप के सफल आयोजन एवं संचालन में जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक बी&period; एन&period; प्रसाद का विशेष योगदान रहा। उनके द्वारा उक्त गतिविधि की निरंतर निगरानी एवं पर्यवेक्षण किया गया&comma; ताकि कैंप का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप के माध्यम से ग्रामीण समुदाय तक एचआईवी&sol;एड्स संबंधी जागरूकता&comma; जांच&comma; परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की दिशा में की गई महत्वपूर्ण पहल &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप के माध्यम से ग्रामीण समुदाय तक एचआईवी&sol;एड्स संबंधी जागरूकता&comma; जांच&comma; परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस प्रकार के सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा एचआईवी&sol;एड्स के संक्रमण की रोकथाम एवं समय पर पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!