बाढ़ राहत शिविर में खाना नहीं मिलने से बच्चे भूख से रो रहे, भाकपा माले ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरदेव दास ने सोमवार को सकरैचा बगला स्थित बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया&period; दोपहर करीब एक बजे राहत शिविर पहुंचने पर वहां रह रहे लोगों ने उन्हें अपनी परेशानी बताई&period; लोगों ने शिकायत की कि दोपहर तक शिविर में खाना तैयार नहीं हुआ था&comma; जिसके कारण छोटे बच्चे भूख से रो रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरदेव दास ने कहा कि शिविर में दो से पांच माह तक के करीब दस बच्चे दूध के लिए रो रहे थे&comma; जबकि एक से पांच वर्ष तक के बच्चे भी भूख से परेशान थे&period; उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए अब तक चिकित्सकीय शिविर की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है&period; ऐसे में छोटे बच्चों&comma; बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने राहत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है और राहत के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है&period; गुरदेव दास के अनुसार&comma; उन्होंने फुलवारी शरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी फोन पर स्थिति की जानकारी दी&period; उनका आरोप है कि अधिकारी ने उनकी बात पर यह कहते हुए प्रतिक्रिया दी कि उन्हें जानकारी नहीं थी और फिर फोन काट दिया। भाकपा माले प्रखंड सचिव ने कहा कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इलाके में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है&period; उन्होंने मांग की कि राहत शिविरों में सुबह सूखा नाश्ता&comma; चूड़ा-गुड़&comma; बच्चों के लिए बिस्किट और दूध की तत्काल व्यवस्था की जाए&period; इसके साथ ही चिकित्सा शिविर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राहत शिविरों में समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो भाकपा माले प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने को बाध्य होगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सहयोग शिविर में दिए 65 आवेदनों का अब तक नहीं हुआ निष्पादन, मुखिया ने प्रधान सचिव से लगाई गुहार

सकरैचा में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई, मुखिया खुद परोस रहे भोजन

एम्स पटना में नेत्रदाता परिवारों का सम्मान, आई बैंक ने 112 नेत्रदान प्राप्त करने की उपलब्धि बताई