घूरना में SSB की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; के घूरना कंपनी के जवानों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।<br>जानकारी के अनुसार&comma; 56वीं वाहिनी SSB के घूरना कंपनी के सहायक कमांडेंट सह कंपनी प्रभारी आशीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम ने मंगलवार&comma; 8 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9&colon;30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 191&sol;5 से भारत की ओर लगभग 100 मीटर अंदर विशेष अभियान चलाया। इसी दौरान जवानों ने लावारिस हालत में रखा करीब 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान में पार्टी कमांडर समेत कुल पांच SSB जवान शामिल थे। जवानों की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया&comma; लेकिन किसी व्यक्ति को पकड़ा नहीं जा सका।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सहायक कमांडेंट आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बरामद गांजा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद घूरना थाना पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए SSB द्वारा लगातार गश्ती एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विजयादशमी पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा