चांद पर चमकेगा भारत का सितारा : नंदकिशोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24। <&sol;mark><&sol;strong>भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में समंदर से लेकर अंतरिक्ष क भारत कामयाबी का परचम लहरा रहा है। 23 अगस्त को भारत अंतरिक्ष में कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। श्री यादव ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूरा देश 23 अगस्त का इंतजार कर रहा है। लोग चंद्रयान -3 की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सफलता के बाद भारत अंतरिक्ष में कीर्तिमान स्थापित कर देगा। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरेगा। जिस ऐतिहासिक दिन का सभी को इंतजार था&comma; वह घड़ी आ गयी है और कुछ ही घंटों बाद चंद्रमा पर तिरंगा लहराने वाला है। श्री यादव ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने जो अपनी प्रतिभा और लगन दिखायी है&comma; उसकी पूरी दुनिया कायल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री यादव ने कहा कि हर रोज इसरो चंद्रयान- 3 द्वारा ली जा रही तस्वीरों को जारी कर रहा है। पहले के मून मिशन के मुकाबले चंद्रयान- 3 को सबसे अधिक कॉस्ट इफेक्टिव बताया गया है। यानी अब तक के दो चंद्रयान मिशन के मुकाबले चंद्रयान- 3 के लिए सबसे कम पैसा खर्च किया गया है। यह भारत की बड़ी सफलता सिद्ध होगी ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिटी में मुख्यमंत्री ने मंदिरों में टेका मत्था, बिहार की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन