फुलवारी शरीफ में जदयू प्रत्याशी श्याम रजक के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के फुलवारी शरीफ स्थित शहीद भगत सिंह चौक के पास राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन &lpar;एनडीए&rpar; समर्थित जदयू प्रत्याशी श्याम रजक के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हैं&period; किसी भी मामले में उन्हें पूरी जानकारी नहीं होती और बिना सोचे-समझे कुछ भी बयान दे देते हैं&period; उन्होंने जो लाखों नौकरियां देने का वादा किया है&comma; उसके लिए धन कहां से आएगा&comma; इसका जवाब उनके पास नहीं है&period; उनकी बातों से झलकता है कि वह अभी पूरी तरह परिपक्व नहीं हुए हैं&period; जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की लहर पूरे बिहार में चल रही है&period; हमारी सरकार ने लाखों लोगों को रोजगार दिया है&period; आने वाले दिनों में बिहार के विकास के लिए कई और काम किए जाएंगे&period; एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर मौजूद जदयू प्रत्याशी श्याम रजक ने कहा कि तेजस्वी यादव हर मामले में असफल साबित हुए हैं&period; शिक्षा&comma; प्रशासन और शासन संचालन— किसी भी क्षेत्र में वे सफल नहीं हैं&period; उन्हें संविधान की गहरी जानकारी नहीं है और न ही सरकारी तंत्र को कैसे चलाया जाता है&comma; इसकी समझ है&period; बिहार की जनता अब जान चुकी है कि वे हर मोर्चे पर विफल रहे हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्याम रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास के अनेक कार्य किए हैं&period; राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े हैं&comma; स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं&comma; शराबबंदी लागू कर सामाजिक व्यवस्था को सुधारा गया है और महिलाओं को सम्मान मिला है&period; यही वजह है कि जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने को तैयार है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर एनडीए समर्थक दलों के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे&period; बिहार राज्य सिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजाल अब्बास&comma;नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम&comma; वार्ड पार्षद मोहम्मद मिनहाज&comma; प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह&comma; फजल इमाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे&period; सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री