पटना सिटी में एक महिला ने अपने देवर पर पति की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> एक महिला ने अपने देवर सहित ससुराल के कई लोगों पर अपने पति की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर पीड़ित महिला ने पटना सिटी के चौक थाने में देवर सहित पांच लोगों को नामजद किया है। मामला प्रकाश में आने के बाद चौक थाने की पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी देते हुए रेखा कुमारी &lpar;32&rpar; ने बताया कि उनकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व कच्ची घाट चंदोरिया निवासी पंचायत राय से हुई थी। उनकी दो बेटी और दो बेटा भी है। रेखा कुमारी ने आरोप लगाया कि ससुराल में उनके पति और भाइयों के बीच आपसी&comma; विवाद पैसा की लेनदेन को लेकर काफी दिनो से मारपीट लड़ाई झगड़ा होता चला आ रहा है। इस बीच भाई-भाई के साथ लड़ाई झगड़ा और विवाद को लेकर रेखा के पति पंचा राय ने अपनी पत्नी और चारों बच्चों के साथ 23 अगस्त को उनके मायके भेज दिया। रेखा देवी ने बताया कि इस बीच मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके पति की तबीयत काफी खराब है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आनन-फानन में जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उनके पति घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी पति का कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच गांव के ही एक दो लोगों के द्वारा रेखा देवी को यह बताया गया कि उनके पति की हत्या करके शव को गायब कर दिया गया है। इस घटना के बाद परेशान रेखा देवी ने अपने पति के हत्या का आरोप देवर सहित परिवार के पांच लोगों पर लगाते हुए पटना सिटी के चौक थाने में पति को लापता कर देने का मामला दर्ज कराया। मामला प्रकाश में आने के बाद पटना सिटी के चौक थाने की पुलिस इस मामले को लेकर गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन