जहानाबाद में डीएम-एसपी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को संयुक्त रूप से ईवीएम एवं वीवीपैट सुरक्षा गृह &lpar;वेयरहाउस&rpar; का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वहां प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है&comma; इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने&comma; नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जाते रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम ने एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों में शुरू कराई पढ़ाई, भागलपुर में बनेगा AI और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय

बिहार : 13 अगस्त तक बनेंगे नए राशन कार्ड, एसडीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को दिया दैनिक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

बिहार : बरबीघा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, हटाए गए ठेले-गुमटी, वसूला गया जुर्माना