हारून नगर मस्जिद के इमाम के घर हुई गृह भेदन मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ के पाश कॉलोनी हारून नगर मस्जिद के इमाम के घर से पिछले माह हुई भीषण चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गये सोने के जेवरात को बरामद कर लिया&period; इस वारदात में शामिल शातिर दो चोर और चोरी का जेवरात खरीदने वाले दो ज्वेर्लस दुकानदार को गिरफ्तार भी कर लिया&period; इनके पास से चोरी हुए जेवरात का गलाया गया सोना भी पुलिस ने बरामद किया है&period; साथ ही हजारों रुपए भी बरामद हुए हैं&period;इनकी बरामदगी के बाद मस्जिद कमेटी के सचिव ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार ने बताया की पिछले 19 सितम्बर को हारून नगर मस्जिद के पेश इमाम अब्दुल खुद्दूस कासमी के घर चोरों ने प्रवेश कर 18 लाख रूपया मूल्य का सोने का जेवरात चुरा लिया था। चोरी की वारदात के बाद थानाध्यक्ष फुलवारी शरीफ मशहूद अहमद हैदरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया&period; चोरों का पता लगाने के लिए अनुसंधान शुरू करते हुए टीम में दरोगा अबु सुफियान&comma; दरोगा निशा कुमारी तरूण कुमार चोरी का खुलासा करने में जुटे हुए थे&period; इसी दौरान उन्हें सीसीटीवी में संदिग्ध नजर आये जिनकी तलाश की गई तब पता लगा कि इन्हीं लोगों ने चोरी किया है&period; पुलिस ने अरमान मुस्लिम रोड नगर नवादा&comma;आमिर राजा बाजार समनपुरा पटना को गिरफ्तार किया&period; पूछताछ के क्रम में इन्होंने बताया कि पाईप के सहारे यह लोग चढ़ कर घर में प्रवेश कर अलमारी तोड़ कर जेवरात लेकर चले गये थे&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने जब पूछताछ किया तब उन्होंने बताया कि इन लोगों ने कुछ सामान अंकुर ज्वेर्लस सोहसराय और कनक ज्वेर्लस सोनारपटी नवादा को बेचा दिया था&period; पुलिस ने छापामारी कर दोनों दुकानदार अंकुर और दीपक को गिरफ्तार कर इनके यहां से चोरी का सोना बरामद कर लिया&period; अरमान ने चोरी के गहने से नया गहना बदल लिया था&period; जिसे पुलिस ने उसके घर से बरामद करने के साथ बेचा गये सोने से कुछ रकम 70 हजार बरामद किया&period;वहीं आमिर के घर से चोरी गये सोना एवं नगद रूपया बरामद किया&period;पुलिस ने कुल चोरी गये जेवरात में 93&period;68 ग्राम सोना जेवरात एवं नगद रूपया बरामद किया जब कि अन्य रूपया इन सभी ने खर्च कर दिया था&period; वहीं इमाम साहब के घर चोरी गये सामान की बरामदगी के बाद मस्जिद कमेटी के सचिव नशूर अजमल ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री