अनाथालय में बच्चों के संग रंगों की मुस्कान, स्व. नेता शर्मा स्मृति अनाथ आश्रम में सादगी और उल्लास के साथ मनी होली

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>होली के रंगों ने इस बार स्व&period; नेता शर्मा स्मृति अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों के चेहरों पर खास मुस्कान बिखेर दी&period; गोपाल नगर खगोल रोड स्थित आश्रम परिसर में बच्चों ने सादगी&comma; उत्साह और अपनापन के साथ होली का पर्व मनाया&period;माँ बेईलिया देवी निःशुल्क विद्यालय के बच्चों ने भी इस अवसर पर भाग लिया और मिलकर रंगों का उत्सव मनाया&period; बच्चों के चेहरे पर दिख रही खुशी और आपसी अपनापन ने माहौल को और भी भावुक और रंगीन बना दिया। आश्रम से जुड़े लोगों ने कहा कि होली का असली संदेश प्रेम&comma; भाईचारा और मानवता है&period; अनाथ बच्चों के साथ त्योहार मनाना केवल एक परंपरा नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आश्रम में रह रहे बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं&period; छोटे-छोटे बच्चों ने पिचकारी और रंगों के साथ खेलते हुए खूब मस्ती की&period; कहीं बच्चों की टोली गीत गाती नजर आई तो कहीं बच्चे हंसी-ठिठोली के साथ रंगों में सराबोर दिखे। आश्रम प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी&period; बच्चों को रंग&comma; गुलाल और मिठाइयां उपलब्ध कराई गईं ताकि वे भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें&period; इस दौरान बच्चों ने होली के पारंपरिक गीत गाते हुए &OpenCurlyDoubleQuote;फागुन आयो रे” और &OpenCurlyDoubleQuote;होरी खेले रघुवीरा” जैसे गीतों की धुन पर झूमते हुए त्योहार का आनंद लिया। रंग&comma; गुलाल&comma; मिठाई और गीत-संगीत के बीच अनाथालय में होली का यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार बन गया&period; पूरे कार्यक्रम में बच्चों की हंसी और खुशियों ने यह संदेश दिया कि सच्ची होली वही है जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान और दिलों में अपनापन हो।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश