जल निकासी पंप नहीं लगने से रूपसपुर और आसपास में भारी जलजमाव, लाखों का नुकसान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; अजीत।<&sol;strong> बेली रोड से लेकर खगौल तक और दोनों तरफ फैली कॉलोनियों में इस समय जलजमाव की स्थिति भयावह बनी हुई है&period;आईपीएस मोड़ और आसपास की कॉलोनियों से जुड़ने वाले कई लिंक रोड पर पानी भर जाने से हजारों की आबादी प्रभावित है&period; आरपीएस&comma; विजय विहार&comma; एल आई सी कॉलोनी&comma; मानसरोवर&comma; महावीर कॉलोनी&comma; आरपीएस महिला कॉलोनी&comma; आरपीएस लॉ कॉलेज के पीछे की कॉलोनियां और रूपसपुर न्यू थाना के पास के इलाके कई दिनों से जलमग्न हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के नाम पर हर साल बरसात में वही हालात दोहराए जाते हैं&period; इस बार भी जल निकासी पंप नहीं लगाए गए&comma; जिससे पानी घरों और अपार्टमेंट के बेसमेंट तक घुस गया है&period; कई निचले इलाकों में खड़े पानी ने गलियों को तालाब में बदल दिया है&period; कीचड़ और गंदे पानी के बीच लोग आने-जाने को मजबूर हैं&comma; वहीं कई जगह वाहनों के पलटने और लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जलजमाव से न केवल सड़कें और घर प्रभावित हैं&comma; बल्कि बदबू और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है&period; इन कॉलोनियों में स्थित डेयरी और खटाल से निकलने वाला गोबर और गंदगी पानी में मिलकर पूरे इलाके में फैल रही है&comma; जिससे माहौल दुर्गंधमय हो गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मां मैरेज हॉल के संचालक विद्यानंद रघुराम पुरी ने बताया कि हॉल में पानी घुस जाने से फर्नीचर&comma; सजावट का सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह बर्बाद हो गए&period; &OpenCurlyDoubleQuote;हमारा लाखों का नुकसान हो चुका है&period; अगर बारिश से पहले जल निकासी की उचित व्यवस्था होती तो हालात इतने बिगड़ते नहीं&period; टैक्स हम समय पर देते हैं&comma; लेकिन देखने वाला कोई नहीं है&comma;” उन्होंने नाराजगी जताई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोगों का आरोप है कि प्रशासन कागजों पर पानी निकालने का दावा कर रहा है&comma; जबकि हकीकत में स्थिति जस की तस बनी हुई है&period; अब मोटर पंप से पानी निकालने की कोशिश हो रही है&comma; लेकिन तब जब घरों का सामान बर्बाद हो चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय निवासी और समाजसेवी भी कह रहे हैं कि यह इलाका नगर परिषद&comma; नगर निगम और नगर पालिका के बॉर्डर में आता है&comma; जिसके कारण जिम्मेदारी तय नहीं हो पाती&period; वार्ड पार्षद की चुप्पी और नगर प्रशासन की निष्क्रियता ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है&period; बरसात के बीच यह जलजमाव अब लोगों के लिए सिर्फ परेशानी नहीं&comma; बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए