सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सीवान&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार के सीवान जिले से पुलिस महकमे से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रघुनाथपुर थाना में पूर्व में पदस्थापित एक सब-इंस्पेक्टर और डायल 112 की एक महिला सिपाही से संबंधित बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पुराना है&comma; क्योंकि संबंधित सब-इंस्पेक्टर वर्तमान में पचरुखी थाना में तैनात हैं&comma; जबकि महिला सिपाही पुलिस लाइन में पदस्थापित है। वीडियो में एक कमरे का दृश्य दिखाई देता है&comma; जहां दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी हुई है और दोनों आपसी सहमति से निजी क्षणों में नजर आ रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बाहरी व्यक्ति ने वेंटिलेटर के जरिए चोरी-छिपे वीडियो बनाया। वीडियो में यह भी प्रतीत होता है कि महिला सिपाही को किसी गतिविधि का आभास होता है&comma; जिसके बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति वहां से भागने लगता है। हालांकि&comma; यह वीडियो लंबे समय बाद अचानक सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया&comma; जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो किसने और किन परिस्थितियों में बनाया और उसे वायरल किया गया। फिलहाल&comma; इस मामले को लेकर विभागीय जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात