हेल्थ वाड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बनेगी : इंजीनियर कुमार शैलेंद्र

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> देश में स्वास्थ्य जागरूकता को जनआंदोलन का स्वरूप देने और आम नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में आज नोएडा में एक नई पहल का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आरोग्य का आधुनिक आंदोलन के रूप में हेल्थ वाड़ी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आने वाले समय में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने का कार्य करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का आधार स्वस्थ भारत है। ऐसे में हेल्थ वाड़ी जैसी दूरदर्शी पहल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ&comma; प्रभावी और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने&comma; स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण को नई दिशा एवं गति प्रदान करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकता से समाज का कोई भी वर्ग वंचित न रहे&comma; यह किसी भी विकसित राष्ट्र की प्राथमिकता होती है। हेल्थ वाड़ी के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी&comma; समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जनहित को केंद्र में रखकर शुरू की गई ऐसी योजनाएं न केवल नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगी&comma; बल्कि विकसित भारत के संकल्प को भी सशक्त आधार प्रदान करेंगी। उन्होंने इस अभिनव एवं जनकल्याणकारी पहल के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के साथ-साथ जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं&comma; जिनका लाभ करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुहर्रम-2026 : ताजिया जुलूस को लेकर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक

शेखपुरा मॉडल स्कूल में 1 जुलाई से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय, डीएम शेखर आनंद का औचक निरीक्षण

सीएम सम्राट चौधरी ने दिग्विजय सिंह को 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि