जिले के सभी वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर इस माह आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला में टीबी संबंधी जागरूकता व इससे जुड़ी सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जायेगा&period; इसे लेकर अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी यक्ष्मा ने सभी सिविल सर्जन व संबंधित अन्य अधिकारियों को पत्र जारी कर जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि जिले में संचालित सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हर महीने के 14 तारीख को विशेष स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाता है&period; इसमें ब्लड प्रेशर&comma; डायबिटीज&comma; एएनसी सहित विभिन्न एनसीडी रोगों की समुचित जांच के बाद जरूरी दवा स्थानीय लोगों को नि&colon;शुल्क उपलब्ध करायी जाती है&period; इसी क्रम में मार्च महीने महीने में आयोजित होने वाले मेला में टीबी जागरूकता व इससे जुड़ी सेवाओं पर विशेष जोर दिया जायेगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता व जागरूकता पर जोर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि वेलनेस सेंटर पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला में टीबी जागरूकता व सेवाओं से जुड़ी विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की जायेगी&period; विभाग से प्राप्त दिशा निर्देश का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेला में उच्च जोखिम वाले समूह में टीबी स्क्रीनिंग पर जोर दिया जायेगा&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पांच वर्ष से टीबी से पीड़ित रोगी&comma; उपचार करा रहे टीबी मरीज व उनके परिवार के सदस्य&comma; मधुमेह रोगी&comma; कोरोना संक्रमण के शिकार रहे चुके व्यक्ति&comma; डायलसिस व इम्यूनिटी डिसऑर्डर से शिकार लोग&comma; कुपोषित बच्चे&comma; गर्भवती महिलाओं की टीबी स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिये जाने की बात उन्होंने कही&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>टीबी के प्रति किया जायेगा लोगों को जागरूक<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन ने बताया कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित है&period; इसे लेकर हर स्तर पर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं&period; उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेला में टीबी जागरूकता व सेवाओं को लेकर संचालित विशेष पहल को व्यापक पैमाने पर प्रचारित व प्रसारित करने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया है&period; सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी&comma; स्वास्थ्य प्रबंधक&comma; सीएचओ&comma; एसटीएस&comma; एसटीएलएस को मेला के दौरान सक्रिय रहते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इन सेवाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिये जाने की जानकारी उन्होंने दी&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश