जोगबनी में भव्य निशान यात्रा, श्यामभक्ति में डूबा शहर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; <&sol;strong>भारत-नेपाल सीमावर्ती नगर जोगबनी में बुधवार को श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मरवाड़ी युवा मंच जोगबनी के नेतृत्व में एक भव्य एवं ऐतिहासिक निशान यात्रा का आयोजन किया गया&comma; जिसने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निशान यात्रा का शुभारंभ खाटू श्याम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात यात्रा मुख्य बाजार से गुजरती हुई भारत-नेपाल सीमा स्थित गांधी जी चौक तक पहुँची और वहां से पुनः श्याम मंदिर में आकर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यात्रा मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु हाथों में निशान&comma; ध्वज और श्याम बाबा की तस्वीरें लिए भक्ति में लीन दिखाई दिए।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यात्रा के दौरान &OpenCurlyDoubleQuote;जय श्री श्याम” के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की गूंज&comma; भजन-कीर्तन और श्याम नाम के जयकारों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिरस में डुबो दिया। विशेष आकर्षण के रूप में घुड़सवार झांकी प्रस्तुत की गई&comma; जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके साथ ही नाच-गान और पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चे&comma; युवा&comma; महिलाएं और बुजुर्ग सभी वर्गों की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर जोगबनी नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय&comma; पूर्व उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद&comma; दिनेश साह&comma; भाजपा जिला प्रवक्ता कुंदन पौद्दार&comma; नीरज भगत&comma; रितेश वर्मा&comma; जमशेद आलम&comma; धर्मनाथ गिरी&comma; अजय दुबे&comma; दीपक अग्रवाल&comma; जया दुबे&comma; वैजयंती सिंह&comma; नीता सिन्हा&comma; कोमल साह&comma; राहुल चौधरी&comma; शंकर गुप्ता&comma; नीरज साह&comma; गोपाल साह&comma; संतोष शर्मा&comma; मदन गुप्ता&comma; फूलो यादव सहित कई गणमान्य नागरिक&comma; सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश