फुलकाहा सार्वजनिक मंदिर में मां दुर्गा की बेल निमंत्रण पूजा हुआ संपन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा में आज रविवार को नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा की बेल निमंत्रण पूजा संपन्न हुई। दशहरा में इस पूजा का खास महत्व है। बेल निमंत्रण देकर देवी को धरती पर आगमन का न्योता दिया जाता है। आज यानी नवरात्रि की षष्टी तिथि को मां दुर्गा के आह्वान के लिए बेल निमंत्रण पूजा की गई। इस मौके पर पूजा समितियां गाजे- बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर बेल बृक्ष के पास पहुंची। जहां पंडित आचार्य राधेश्याम झा जी के द्वारा विधि विधान से मंत्रोचारण कर बेल के जोड़े को लाल कपड़े से बांधा गया और मां दुर्गा के आने का आह्वान किया । सप्तमी के दिन बेल के जोड़े को मां के पास लाया जाएगा और फिर मां की पूजा की जाएगी इसके बाद मां का पट खोला जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बेल पूजा का होता है विशेष महत्व&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>बता दें&comma; दुर्गा पूजा में बेल की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि देवी दुर्गा शारदीय नवरात्र के समय धरती पर आती हैं। वह देवी लक्ष्मी&comma; सरस्वती&comma; कार्तिकेय और गणेश के साथ अवतरित होती हैं। यह दक्षिणायन का समय होता है और इस समय सभी देवी-देवता निद्रा में रहते हैं। इसलिए उनकी पूजा कर उन्हें निद्रा से जगाना होता है। बिल्व निमंत्रण देकर देवी को धरती पर आगमन का न्योता दिया जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बाजार में बन रहा अनोखा पूजा-पंडाल&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>बाजार में इस बार नवरात्रि के अवसर पर बन रहे कई पूजा-पंडालों में से एक अनोखे पंडाल की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रही है। बाजार में पहली बार अनोखे तरीके से लोग इस बार मां दुर्गा का दर्शन करेंगे। जिले के फुलकाहा में इस बार मिट्टी की भी प्रतिमा स्थापित किया गया है और पूजा पंडाल भी अनोखे तरह से तैयार किया गया है&comma; जिसकी चर्चा आसपास के इलाकों में खूब हो रही है। लोग अभी से ही इस अनोखे पंडाल को देखने पहुंच रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर शोभायात्रा में मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य राधेश्याम झा&comma; पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार साह&comma; श्याम देव यादव&comma; उपाध्यक्ष रंजीत ठाकुर&comma; कोषाध्यक्ष मनोज यादव एवं श्रवण कुमार दास&comma; शिव प्रसाद साहा&comma; उमा प्रसाद साहा&comma; महेश प्रसाद गुप्ता&comma; खगेंद्र यादव&comma; मनीष ठाकुर&comma; राकेश साह&comma; सोनू साह&comma;बजरंग गुप्ता&comma; तारकेश्वर गुप्ता&comma; राजा शर्मा&comma; आशीष साहा&comma; कामेश्वर ठाकुर&comma; शम्भू शर्मा&comma; केवल चंद बलिया के अलावे दर्जनों लोग शोभायात्रा में शामिल होकर यात्रा को भक्ति मय बना दिया। वहीं पंडाल को लेकर भक्तजन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

मुख्य सचिव ने होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश