सांम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है फलाहार कार्यक्रम : आदित्य

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> जिले के भरगामा प्रखंड के पूर्व प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेन्दु ऊर्फ विजय यादव ने शारदीय नवरात्र के सातवें दिन रविवार को अपने निज निवास कुसमौल गांव में हर वर्ष की भांति इस बार भी सामूहिक फलाहार का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि नवरात्र का त्योहार सिर्फ अच्छाई की बुराई पर जीत के रूप में हीं नहीं&comma;बल्कि भारतीय संस्कृति में एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हिदू मुस्लिम भाईचारा का प्रतीक फलाहार का आयोजन पिछले कई वर्षों से भरगामा प्रखंड के पूर्व प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेन्दु ऊर्फ विजय यादव के तरफ से किया जा रहा है&comma;जो निश्चित हीं सांप्रदायिक सौहार्द की एक मिसाल है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू नेता सत्यनारायण यादव ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं है&comma;बल्कि यह शक्ति&comma;संयम और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। पैक्स अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम की सराहना की उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमें हमारी परंपरा और संस्कृति से जोड़ते हैं। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजय यादव के समर्थक प्रकाश झा ने कहा कि यह फलाहार कार्यक्रम पिछले 17 वर्षों से लगातार हो रहा है और इसमें हजारों व्रती और श्रद्धालु आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इस विशेष फलाहार कार्यक्रम में कई प्रकार के फल-मिष्ठान्न&comma; पेयजल आदि की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। साथ हीं साथ आपसी संबंधों को प्रगाढ़ भी करते हैं। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेन्दु ऊर्फ विजय यादव ने कहा कि प्रतिवर्ष इस तरह का फलाहार का आयोजन करके उन्हें आत्मिक संतोष प्राप्त होता है&comma;और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस कार्यक्रम के मौके पर ललन यादव&comma;अनिल यादव&comma;संतोष यादव&comma;नवीन यादव&comma; मोहन यादव&comma;सोल्जर यदुवंशी&comma;रौशन झा&comma;नितेश आनंद&comma;मनोज पासवान&comma;ब्रजेश मेहता सहित हजारों की संख्या में अररिया जिलावासियों ने हिस्सा लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

मुख्य सचिव ने होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश