पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना में नशे के कारोबार और फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पटना सिटी के चौक थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा&comma; नकदी और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। वहीं&comma; रंगदारी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाप्रभारी राज किशोर सिंह के नेतृत्व में चौकशिकारपुर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने चौक थाना क्षेत्र में ललन चौधरी के घर पर छापेमारी के दौरान 263 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 47&comma;992 रुपये नकद और गांजा पैक करने में इस्तेमाल होने वाली करीब 300 खाली पन्नियां भी बरामद की गईं। पुलिस को आशंका है कि बरामद सामान का इस्तेमाल गांजा की पैकिंग और सप्लाई में किया जा रहा था। हालांकि&comma; पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद गांजा&comma; नकदी और अन्य सामान जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं&comma; चौक थाना कांड संख्या 254&sol;15 से जुड़े रंगदारी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राजेश महतो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मेहदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर खिड़की गांव निवासी गंगा महतो का पुत्र बताया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजेश महतो को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक&comma; नशे के कारोबार और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार गांजा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह

62 लाख की तीन विकास योजनाओं का उद्घाटन, जनसंवाद में लोगों ने रखीं समस्याएं