पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाईअड्डा थाना के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 25 हजार रुपये के इनामी अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार&comma; गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ एक व्यक्ति के अपहरण के बाद हत्या किए जाने के संबंध में हवाईअड्डा थाना में मामला दर्ज है। मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली। प्राप्त सूचना के आधार पर विशिष्ट आसूचना इकाई और हवाईअड्डा थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टॉप-10 एवं 25 हजार रुपये के इनामी अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के मुताबिक&comma; गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। उसकी संलिप्तता संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े मामलों के साथ-साथ साइबर अपराध से संबंधित मामलों में भी पाई गई है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस के अनुसार&comma; घटना में शामिल कुल सात अभियुक्तों को इससे पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ और मामले के आगे के अनुसंधान के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के संबंध में ममता कल्याणी&comma; नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;मध्य&rpar;&comma; पटना द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई