फुलकाहा पुलिस ने मानिकपुर में एक घर में छापेमारी कर 13 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे रविवार की रात्रि को मानिकपुर &comma;वार्ड संख्या- 9 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर जलाबन के नीचे छुपाकर रखे 13 किलो 800 ग्राम गाजा बरामद किया है । पुलिस के आने की सूचना मिलते ही मौके से गृहस्वामी सभी सदस्यों के साथ फरार हो गए। फुलकाहा थाना पुलिस ने नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट अजीत कुमार को सूचना देकर स्थल पर बुलाया । तत्पश्चात उपस्थित मजिस्ट्रेट के समक्ष बरामद गाजा की जांच पड़ताल कर कागजी कार्रवाई की गई । तत्पश्चात मजिस्ट्रेट ने जब्त गांजा को फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलकाहा थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि मानिकपुर गांव वार्ड 9 निवासी पिंटू यादव &comma;पिता कलानंद यादव के घर में तस्करी का गाजा छुपा कर रखा हुआ है जो दूसरे जगह ले जाने की तैयारी में है। सूचना पर टीम गठित कर उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी किया गया जहां 13&period;800 किलोग्राम गाजा बरामद हुआ । वहीं घर के सभी सदस्य पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही फरार हो गए। जांच पड़ताल में गांजा की पुष्टि होते ही गृह स्वामी पिंटू कुमार यादव को आरोपी बनाते हुए थाना में केस दर्ज कर लिया गया तथा आरोपी की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में तलाश की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में एसआई शम्भू कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई